“नवाचार और रचनात्मकता 21वीं सदी की संपत्ति हैं”—इस विचारधारा और अटूट संकल्प के साथ,
केंद्रीय विद्यालय संगठन देश की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्टता के शिखर तक ले जाने के एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है। यह अपने हितधारकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है तथा उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करता है।
विद्यालय एक ऐसा मंच है जहाँ उन्नत तकनीक की सहायता से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सशक्त बनाते हुए प्रतिभाओं का निर्माण किया जाता है। साथ ही, हमारा पाठ्यक्रम एक सुविचारित योजना है, जो बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को अधिक सार्थक और संतोषजनक बनाता है। सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण निरंतर बनाए रखा जाता है, ताकि हमारे विद्यार्थी आधुनिक विश्व के अग्रदूत बन सकें। केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम छात्रों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है।
शिक्षक विद्यालय की सफलता की रूपरेखा तैयार करते हैं। वे निरंतर बदलते शैक्षिक परिदृश्य की चुनौतियों के अनुसार स्वयं को ढालते हैं और सर्वोत्तम एवं नवाचारी पद्धतियों से स्वयं को अद्यतन रखते हैं। वे ही बच्चों को मार्गदर्शन देते हैं, प्रेरित करते हैं और उन्हें नवाचार करने, सृजन करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए उत्साहित करते हैं। नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम केवीएस गुरुग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु नई शिक्षा नीति 2020 के सभी पहलुओं के व्यापक क्रियान्वयन के लिए तत्पर हैं।
विविधता में एकता केंद्रीय विद्यालयों की पहचान है, जहाँ विविध पृष्ठभूमियों से आए बच्चे पाठ्यपुस्तकों से परे भी सीखते हैं। हमारा उद्देश्य 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप मूल्यों और जीवन कौशलों का विकास करना है। उत्कृष्टता की इस यात्रा में, केन्द्रीय विद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम विचार और कर्म के संतुलन को स्थापित करने के लिए समर्पित है। हम यह संकल्प लेते हैं कि अपने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सक्षम और प्रशिक्षित बनाने हेतु हर संभव अवसर प्रदान करेंगे।
जय हिन्द।